हापुड़ में गंगा मेले के लिए रेलवे चलाएगा मेला स्पेशल-ट्रेन:श्रद्धालुओं के लिए गढ़मुक्तेश्वर तक बढ़ाया शटल ट्रेन का संचालन
हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक बढ़ाया गया है। वहीं, 24 नवंबर को गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच मेला स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। 23 नवंबर को गढ़मुक्तेश्वर तक जाएगी शटल ट्रेन रेलवे के अनुसार, तिलक ब्रिज से बुलंदशहर जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन 23 नवंबर को बुलंदशहर तक नहीं जाएगी। यह गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन रात 8:43 बजे हापुड़ पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद बाबूगढ़ के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बाबूगढ़, कुचेसर रोड और सिंभावली होते हुए गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव से श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। 24 नवंबर को सुबह 5:25 बजे गढ़मुक्तेश्वर से चलेगी ट्रेन 24 नवंबर को शटल ट्रेन सुबह 5:25 बजे गढ़मुक्तेश्वर से तिलक ब्रिज के लिए रवाना होगी। यह सिंभावली, कुचेसर चौपला और बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन सुबह 6:35 बजे हापुड़ पहुंचेगी। इसके बाद अपने तय रूट पर चलेगी। गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच भी चलेगी मेला स्पेशल 24 नवंबर को गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन शाम 4:45 बजे पिलखुवा, पांच बजे हापुड़ और 5:28 बजे गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी। वहीं, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर, 2:35 बजे हापुड़ और 2:50 बजे पिलखुवा पहुंचेगी। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक बढ़ाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)