McDonald’s से बुक किया वेज बर्गर, डिलीवर हुआ चिकन:Swiggy के खिलाफ सिगरा थाने में शिकायत, मुआवजे और रिफंड की मांग
वाराणसी में McDonald’s से फोड़ डिलेवरी कंपनी स्विगी के माध्यम से वेज बर्गर की जगह चिकन बर्गर डिलीवर होने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा ने इस संबंध में सिगरा थाने में शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह गोरखपुर एग्जाम देने आये हुए हैं। और उनके बेटे ने बर्गर खाने की जिद की थी। जिसपर उन्होंने वेज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड्रिंक बुक की Swiggy के द्वारा McDonald’s ऑनलाइन ऑर्डर किया। लेकिन उनके घर पर 2 घंटे बाद ऑर्डर जो रिसीव हुआ उसमें चिकन बर्गर रिसीव हुआ जबकि उनके घर में लहसुन-प्याज भी नहीं बनता। इस संबंध में थाना प्रभारी सिगरा ने बताया - फोन द्वारा शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। पीड़ित के बनारस आने और लिखित तहरीर देने के बाद मुकदमा कायम किया जाएगा। बेटे की जिद पर बुक किया था Buddy-Meal
गोरखपुर में एग्जाम देने पहुंचे एडवोकेट प्रशांत विश्वकर्मा ने बताया - गुरुवार को मैंने Swiggy के माध्यम से McDonald’s से शाम 5 बजकर 45 मिनट पर McDonald’s का Buddy-Meal वेज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और उसके साथ एक कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर किया था। अपने बेटे के लिए; क्योंकि वह खाने की जिद कर रहा था। लेकिन मेरे घर पर लगभग 2 घंटे की देरी के बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर ऑर्डर मिला। बेटे ने खाया तो स्वाद अलग था
प्रशांत ने बताया - इसके बाद मेरे बेटे ने पैकेट खोलकर उसे खाना शुरू किया पर उसका टेस्ट अलग था। इसपर उसने अपनी मां को बुलाया तो उसमें चिकन बर्गर था और पैकेट पर भी चिकन बर्गर लिखा हुआ था। ऐसे में उन्होंने तत्काल मुझे फोन किया। मेरे घर में लहसुन-प्याज भी नहीं बनता। ऐसे में चिकन बर्गर आने से मेरे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। Swiggy से शिकायत
प्रशांत ने इसके बाद Swiggy के मैनेजर विशाल से इस बात की फोन पर शिकायत किया। प्रशांत ने बताया - स्विगी के मैनेजर ने इस बात को स्वीकार किया है है कि गलती हुई है। लेकिन उनका कहना है कि डिलीवरी बॉय के पास अधिक सामान था वह गलती से दूसरा पैकेट आप को दे गया। जबकि गंभीर बात यह है कि मेरे वेज ऑर्डर में चिकन (नॉन-वेज) दिया गया। मुआवज की मांग
प्रशांत ने बताया - इस संबंध में सिगरा एसओ शिवाकांत मिश्रा को फोन द्वारा सूचना दे दी गई है। गोरखपुर से लौटने के बाद लिखित शिकायत की जाएगी। फिलहाल उन्होंने स्विगी द्वारा किए गए इस कृत्य को गंभीर लापरवाही और शाकाहारी भोजन करने वाले के साथ अनुचित व्यहवहार बताया है। और ततकाल कार्रवाई करते हुए मुआवजे की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)