मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस-वे का काम जल्द होगा शुरू:तीन किसानों ने आपसी सहमित से यूपीडा को बेची जमीन
मेरठ से हरिद्वार की दूरी और कम करने के लिए बनने वाले लिंक एक्सप्रेस वे का काम जल्द शुरू होगा। एक्सप्रेस वे की राह में सबसे बड़ी बाधा जमीन की थी। जो अब हल होना शुरू हो गई है। गुरुवार को लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीद की औपचारिक प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। बिजनौर के तीन किसानों ने सहमति से अपनी जमीन लिंक एक्सप्रेस वे के लिए देने की मंजूरी दे दी है। ये तीनों ही किसान यूपीडा के पक्ष में अपनी जमीन देने को तैयार हैं।
तीनों किसानों को बिजनौर में डीएम जोगिंदर सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया। 3 किसानों को किया गया सम्मानित बिजनौर में लगभग 147 किलोमीटर लंबे मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को तहसील बिजनौर के ग्राम पपावर खुर्द के तीन किसानों ने आपसी सहमति से अपनी भूमि के बैनामे यूपीडा के पक्ष में दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने तीनों किसानों को सम्मानित किया। बिजनौर के 109 गांव होंगे शामिल
इस परियोजना में बिजनौर के 109 गांव शामिल होंगे। इसमें तहसील बिजनौर के 62 गांव, चांदपुर के 34 गांव, नजीबाबाद के 13 गांव आ रहे हैं। इनकी जमीनें ली जाएंगी। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। 147 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर
मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे (गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार) लगभग 146.2 से 147 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। जो फ्यूचर में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। यह परियोजना मेरठ के पास गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़ेगी, जिससे मेरठ से हरिद्वार का सफर करीब 3 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट में पूरा होने का अनुमान है। प्रोजेक्ट से जुड़े अहम फैक्ट जानिए
* कुल लंबाई: लगभग 146.2–147 किमी (उत्तर प्रदेश में लगभग 116.8 किमी और उत्तराखंड में लगभग 29.3 किमी)।
* अनुमानित लागत: लगभग ₹10,761 करोड़।
* यात्रा समय: मेरठ से हरिद्वार लगभग 90 मिनट।
* कनेक्टिविटी: यह गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज और लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से हरिद्वार की सीधी व तेज सड़क संपर्कता को मजबूत करेगा। रूट और क्षेत्र
* यह मार्ग मेरठ/बुलंदशहर के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़कर अमरोहा, बिजनौर और हरिद्वार (रुड़की बाईपास क्षेत्र होते हुए) की ओर जाता है।
* उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) व भूमि अधिग्रहण/तैयारियों से जुड़ी प्रक्रियाओं के साथ इस विस्तार को आगे बढ़ाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)