'पुरुषों को भी मिले सम्मान, सुरक्षा और न्याय':पूर्व IAS राकेश वर्मा बोले- राजा दशरथ की तरह कोई हो तो बताइए, हम मार देंगे
लखनऊ के गोमती नगर में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर गुरुवार को ‘खामोश प्रहरी, अनकही संवेदनाएं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुरुषों के भावनात्मक स्वास्थ्य, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पुरुषों की समस्याओं और अधिकारों पर भी गंभीरता से बात होनी चाहिए। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन, और गाइड समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त आयोजन में पूर्व आईएएस राकेश कुमार वर्मा ने वैवाहिक विवाद, तलाक, पुरुषों के अधिकार और सामाजिक व्यवस्था पर अपनी बात रखी। रामायण के प्रसंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने भारतीय समाज को केवल पितृसत्तात्मक मानने पर सवाल उठाए। इस दौरान उनका बयान 'राजा दशरथ की तरह कोई हो तो बताइए, हम #@% को मार देंगे' भी चर्चा में रहा। कैकेयी के प्रभाव का दिया उदाहरण राकेश वर्मा ने कहा कि भगवान राम को कैकेयी की वजह से वनवास जाना पड़ा था। ऐसे में राजा दशरथ की तुलना में कैकेयी का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। उन्होंने सवाल किया कि जब राजा दशरथ इतना बड़ा फैसला नहीं रोक सके तो भारतीय समाज को हमेशा पुरुष प्रधान कैसे कहा जा सकता है? उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी अपने परिवार में गलत को गलत कहने का अधिकार होना चाहिए। राम और सीता के प्रसंग का जिक्र करते हुए उन्होंने लक्ष्मण रेखा पार करने और हिरण के पीछे जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए। तलाक के मुकदमों में खर्च हो जाते हैं करोड़ों राकेश वर्मा ने कहा कि तलाक और बच्चों की कस्टडी के मामलों में पुरुषों को लंबी कानूनी प्रक्रिया और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपने दोस्त आनंद सिंह का उदाहरण दिया, जिन्होंने बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में दो बार मुकदमा लड़ा। इस प्रक्रिया में वकीलों की फीस समेत करीब चार करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस और अदालतों की प्रक्रिया में परिवार की जमा-पूंजी तक खत्म हो सकती है। न्यायपालिका का काम लोगों को न्याय देना है और पुरुषों को भी निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। POSH कमेटियों में निष्पक्ष सुनवाई की मांग
उन्होंने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुरुषों का पक्ष भी निष्पक्षता से सुनने की बात कही। उनका कहना था कि महिलाओं के अधिकारों के लिए कानून और योजनाएं हैं, लेकिन पुरुषों की समस्याओं पर उतनी चर्चा नहीं होती। उन्होंने लाडली बहना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए पूछा कि पुरुषों के लिए क्या व्यवस्था है। साथ ही प्री-नप्चुअल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता देने पर विचार करने की बात कही।
शादी से पहले कानून की जानकारी जरूरी
कार्यक्रम में सुधीर शरण ने कहा कि शादी करने वाले युवक-युवतियों को विवाह से जुड़े कानूनों और संविधान की जानकारी होनी चाहिए। किसी विवाद का समाधान सड़क पर लड़कर नहीं, बल्कि कानूनी तरीके से करना चाहिए। उन्होंने धारा 41ए के नोटिस का जिक्र करते हुए कहा कि कानून की जानकारी होने से अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है।
राखी किशोर ने प्री-मैरिज काउंसलिंग, परिवारों के बीच बातचीत और शादी से पहले मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी चुनने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वकील चुनते समय भी उसकी योग्यता और अनुभव देखना जरूरी है।
हिंसा सहने के लिए मजबूर नहीं की जा सकतीं महिलाए
चर्चा में सवाल उठा कि शादी के कई साल बाद भी हिंसा और हत्या जैसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। इस पर वक्ता ने कहा कि महिलाओं से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे 20 साल तक अन्याय सहती रहें। अब महिलाएं कानून के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर हुई हैं। माता-पिता भी मुश्किल परिस्थितियों में बेटियों का साथ दे रहे हैं। सुनीता अरोरा ने रिश्तों में मर्यादा और आपसी समझ बनाए रखने की बात कही। वहीं, प्रोफेसर कामिनी सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी माता-पिता की है। बेटे और बेटी दोनों की परवरिश पर बराबर ध्यान देना चाहिए। बच्चों को धार्मिक ग्रंथों और महापुरुषों के बारे में बताने के साथ उन्हें समय भी देना जरूरी है। ……………………. ये खबर भी पढ़िए- होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड:लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया; सुसाइड के लिए उकसाने में गिरफ्तार हुआ था लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। गर्लफ्रेंड मुस्लिम थी और बॉयफ्रेंड हिंदू। 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 साल की समरीन की मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)