मेरठ के सोतीगंज में फिर वाहन कटान की चर्चा:हाजी गल्ला के गोदाम पर छापेमारी, सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया

Oct 29, 2026 - 09:40
0
मेरठ के सोतीगंज में फिर वाहन कटान की चर्चा:हाजी गल्ला के गोदाम पर छापेमारी, सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया
मेरठ के सोतीगंज में चोरी के वाहनों का कटान दोबारा शुरू होने की चर्चाओं के बीच पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस ने हाजी गल्ला के गोदाम पर छापेमारी कर चेकिंग की। अधिकारियों को मुखबिरों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर बाजार में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वाहन कटान के लिए देशभर में बदनाम रहे इस बाजार पर पुलिस की नजर है। हाल में सोतीगंज निवासी अब्दुल रहमान उर्फ बिल्ला की गिरफ्तारी के बाद भी हलचल बढ़ी है। हालांकि, बाजार में अवैध कारोबार दोबारा शुरू होने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दिल्ली पुलिस भी कर चुकी है छापेमारी सदर बाजार थाना क्षेत्र का सोतीगंज कभी चोरी की गाड़ियों को काटने और उनके पुर्जे बेचने के लिए देशभर में चर्चित था। दूसरे राज्यों में चोरी होने वाले वाहनों के तार भी यहां तक जुड़ते थे। वर्ष 2021 से पहले अलग-अलग राज्यों की पुलिस यहां दबिश देने आती थी। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने भी वाहन चोरी के आरोपियों की तलाश में सोतीगंज में छापेमारी की थी। हालांकि, आरोपी नहीं मिले और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। 2021 और 2022 में कुर्क हुई थी 85 करोड़ की संपत्ति वाहन कटान के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए मेरठ पुलिस ने वर्ष 2021 और 2022 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कई आरोपियों के खिलाफ कदम उठाए थे। कई कबाड़ियों की संपत्तियां कुर्क की गईं और आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं। पुलिस की कार्रवाई में करीब 85 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। इस कार्रवाई में हाजी नईम उर्फ गल्ला, अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, हाजी इकबाल, इरफान उर्फ राहुल काला, शाकिब उर्फ कद्दू और आदिल समेत कई नाम सामने आए थे। हाजी गल्ला और उसके परिवार की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया था सोतीगंज का जिक्र सोतीगंज का मामला राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान चोरी के वाहनों के इस बाजार के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र किया था। इसके बाद 2 जनवरी 2022 को मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में भी उन्होंने सोतीगंज का उल्लेख करते हुए अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। जांच के बाद साफ होगी तस्वीर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बाजार में तलाशी और निगरानी जारी है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि वाहन कटान का नेटवर्क फिर सक्रिय हुआ है या मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर आशंकाओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User