गाजियाबाद में बूंदाबादी से बदला मौसम:आज और कल झमाझम बारिश का अलर्ट, एक साथ गिरा तापमान
गाजियाबाद में आज गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया, आज और कल मध्यम से भारी दर्ज की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जहां अगले 2 दिन बारिश जैसा मौसम रहेगा। मौसम बदलने का असर, वेस्ट यूपी, एनसीआर और दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। आज बारिश के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। आज प्रदूषण की स्थिति चक्रवाती तूफान के असर से बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तट से टकराया। लैंडफॉल की प्रक्रिया लगभग तीन घंटे चली। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई। इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है, आने वाले 24 घंटे में ओर भी मौसम खराब होगा। जहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्रेप-1 के तहत इन गतिविधियों पर सख्ती प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप-1 के तहत निर्माण स्थलों, सड़कों और कचरा प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। निर्माण स्थल: निर्माण और तोड़फोड़ वाली जगहों पर धूल नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल करना होगा। तंदूर में ईंधन: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कोयले या लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा। सड़कों की सफाई: धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है। कचरा जलाना: खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है। सड़क निर्माण: तारकोल गर्म करने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संबंधित निर्माण गतिविधियों पर लागू नियमों का पालन जरूरी है। प्रशासन का जोर प्रदूषण के स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने और हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से रोकने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)