फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

Oct 29, 2026 - 10:43
0
फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया
फतेहपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 562 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, 151 दीपों से ‘जय सरदार’ लिखकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल की आरती उतारी गई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल ने की। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल, डॉ. पवन पटेल, चंद्रभान यादव, सुरेंद्र मौर्य, लालजी विश्वकर्मा, अजय पटेल, आशीष पटेल, शैलेंद्र पटेल, राहुल सिंह पटेल, प्रमोद पटेल और डॉ. रणविजय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User