कौशांबी में कार की टक्कर से बच्ची की मौत:धन्नी गांव में हुआ हादसा, CCTV फुटेज खंगाल रही संदीपन घाट पुलिस
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जीटी रोड किनारे कार की टक्कर से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। धन्नी गांव निवासी फूलचंद की बेटी सुमित्रा सुबह करीब छह बजे घर के पास सार्वजनिक नल से पानी भरने गई थी। पानी लेकर वह जीटी रोड किनारे से घर लौट रही थी। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। परिजन सुमित्रा को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखनी शुरू की है। पुलिस कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुमित्रा सात बहनों में चौथे नंबर पर थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)