मेरठ में शादी से इनकार पर युवती की हत्या:जंगल में मिला 25 साल की समरीन का शव, आरोपी फिरोज से छह साल से था प्रेम संबंध
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली बंबा बाईपास पर प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में 25 साल की युवती का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। मृतका की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र के गड्ढे वाली मस्जिद निवासी समरीन के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का आरोप उसके प्रेमी फिरोज पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक, समरीन और फिरोज के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे। समरीन के परिवार ने उसकी शादी किसी दूसरे युवक से तय कर दी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इससे नाराज होकर फिरोज ने हत्या की साजिश रची। आरोप है कि फिरोज समरीन को प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में ले गया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने समरीन का गला घोंट दिया। फिरोज शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। शव मिलने की सूचना पर परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और समरीन के परिवार को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि समरीन की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और मामले में सबूत जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)