हमीरपुर में बिजली लाइन न खिंचने से नलकूप बंद:किसानों ने DM को ज्ञापन देकर काम पूरा कराने की मांग की
हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के मौजा कन्डौर में राजकीय नलकूप संख्या 376 तक बिजली की लाइन नहीं खिंची है। इससे नलकूप चालू नहीं हो पा रहा और किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नलकूप तक बिजली पहुंचाने के लिए खेतों में पोल गाड़े गए हैं, लेकिन उन पर अब तक तार नहीं खींचे गए। किसानों को नलकूप का लाभ नहीं मिल रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे किसान नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी युगांक मिश्रा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली लाइन का काम जल्द पूरा कराने की मांग की। किसानों का आरोप है कि सुरेश सिंह, भगत सिंह और बृजेश सिंह लाइन खींचने के काम में बाधा डाल रहे हैं। शिकायतों के चलते काम अटका उनके खेतों में पोल गड़े होने के कारण कर्मचारी बिजली लाइन जोड़ने के लिए मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों ने कहा कि विरोध और शिकायतों के चलते काम अटका है। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर बिजली लाइन का काम पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिव प्रताप सिंह, बबलू, नंदकिशोर, यशवंत, भरा निषाद, राजा सिंह, उद्धव और छोटे सिंह सहित अन्य किसान शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)