महापौर के खिलाफ पार्षद पवन गुप्ता ने खोला मोर्चा:BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिकायत,भ्रष्टाचार और भेदभाव का लगाया आरोप
कानपुर नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडेय और भाजपा के पार्षदों के बीच चल रहा विवाद अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। वार्ड-37 अशोक नगर के पार्षद पवन गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर महापौर प्रमिला पांडेय की शिकायत की है।
उन्होंने महापौर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया है। पवन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि महापौर के कार्यकाल में नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ा है और भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने संगठन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सरकारी जमीन और नगर निगम की संपत्तियों का मुद्दा उठाया पवन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि महापौर ने अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए नगर निगम की संपत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने महापौर के पुत्र अमित पांडेय पर नगर निगम को गैरकानूनी तरीके से संचालित करने और नजूल की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में अधिकारियों की जांच के बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था। विकास निधि में भेदभाव का आरोप पवन गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि भाजपा के पार्षदों को विकास निधि नहीं दी जा रही, जबकि विपक्षी पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन क्षेत्रों में भाजपा को अधिक समर्थन मिलता है, वहां भी विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि भाजपा पार्षदों को सदन की बैठकों से निष्कासित करने, उनकी आवाज दबाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने जैसी घटनाओं से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। 2017 से पार्षदों की उपेक्षा का दावा शिकायत पत्र में पवन गुप्ता ने वर्ष 2017 से नगर निगम में भाजपा पार्षदों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि पार्षदों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त अवसर और संसाधन नहीं मिल रहे हैं। पत्र में संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मामले की जांच कराकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)