प्रयागराज में बर्फी, रसगुल्ला, पनीर आदि के 13 सैम्पल लिए:मिठाई की सात दुकानों में छापेमारी, अमृत स्वीट्स की बेकरी बंद कराई

Oct 29, 2026 - 23:35
0
प्रयागराज में बर्फी, रसगुल्ला, पनीर आदि के 13 सैम्पल लिए:मिठाई की सात दुकानों में छापेमारी, अमृत स्वीट्स की बेकरी बंद कराई
त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। गुरुवार को सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. दीनानाथ यादव के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षकों ने छापेमारी करते हुए 7 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 13 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं बिना लाइसेंस चल रही अमृत स्वीट्स की बेकरी को बंद करवा दिया गया है। अभियान के तहत मौसियां स्वीट हाउस महेवा से बर्फी का 01, श्री शक्ति स्वीट हाउस घूरपुर से छेना रसगुल्ले का 01, और राहुल रेस्टोरेंट राजरूपपुर से पनीर का 01 सैम्पल लिया गया। इसके अलावा अमृत स्वीट्स अतरसुइया मीरापुर से बटर स्कॉच केक, खोया व यूज्ड ऑयल के 03; श्री कान्हा स्वीट्स लाउथर रोड से चटनी, पनीर, पतीसा व सोन पापड़ी के 04 और पोंगहट पुल स्थित शुद्ध स्वीट्स से छेना मिठाई, घी व खोवा के 03 नमूने जांच के लिए भरे गए। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को परिसरों में उच्च स्तर की साफ-सफाई रखने और मिठाइयों के डिब्बों तथा काउंटरों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के कड़े निर्देश दिए गए। वहीं, अमृत स्वीट्स की बेकरी इकाई के लाइसेंस में बेकरी कैटेगरी दर्ज न मिलने पर गंभीर अनियमितता मानते हुए उनके बेकरी उत्पादन को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि संग्रहित किए गए सभी 13 नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जाँच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User