करवा–चौथ की पूजा करती महिला के नाक में लगी गोली:गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर की निगरानी में चल रहा इलाज
गोरखपुर में करवा चौथ की पूजा के दौरान गोपालपुर मोहल्ले में 45 वर्षीय विजया चौहान की नाक पर गोली लग गई। वह घर की तीसरी मंजिल पर परिवार की महिलाओं और किराएदारों के साथ करवा चौथ की कथा सुन रही थीं। इसी दौरान पूरब दिशा से आई गोली उनकी नाक पर आ लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला
विजया चौहान के पति आलोक चौहान मोहल्ले में ही किराना और अंडे की दुकान चलाते हैं। घटना के समय वह भी घर के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। गोली लगने के बाद छत पर अफरातफरी मच गई। परिजन ने घायल विजया को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद स्वजन खुद ही विजया को लेकर रामगढ़ताल थाने पहुंचे। वहां से महिला सिपाही उन्हें जिला अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद रात में 10:30 बजे के करीब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
परिवार के लोगों ने पुलिस को एक गोली भी सौंपी है, जो घटना के बाद छत पर पड़ी मिली थी। पुलिस गोली चलने की दिशा और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में एयरगन से गोली लगने की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)