लखनऊ में करवा चौथ का पर्व:महिलाओं ने विधिपूर्वक की पावन पूजा, चंद्र दर्शन संग खोला निर्जला व्रत

Oct 29, 2026 - 23:02
0
लखनऊ में करवा चौथ का पर्व:महिलाओं ने विधिपूर्वक की पावन पूजा, चंद्र दर्शन संग खोला निर्जला व्रत
लखनऊ में चंद्रमा के दर्शन के साथ महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित हिंद नगर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखा। चंद्रमा निकलने के बाद महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित कर पतियों के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोला। इस दौरान एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। हिंद नगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट डीके पाठक ने पत्नी रेखा पाठक, गरिमा, रामबाबू, एसआई अरविंद सोनकर, ज्योति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करवा चौथ मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User