महिला कर्मचारियों को छठ पर विशेष अवकाश:लखनऊ नगर निगम का फैसला, मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को जारी किए निर्देश
छठ महापर्व के मद्देनजर लखनऊ नगर निगम और जलकल विभाग में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को 16 नवंबर सोमवार को एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने महिला कर्मचारियों की धार्मिक भावनाओं और पर्व की महत्ता को देखते हुए यह फैसला लिया है। इस संबंध में मेयर ने शनिवार को नगर आयुक्त को पत्र जारी कर अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि छठ महापर्व लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख पर्व है, जिसे माताएं और बहनें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मनाती हैं। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर पूजा-पाठ और प्रसाद की तैयारी करती हैं। सोमवार 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा। महापौर ने निर्देश दिया है कि सभी महिला कर्मचारी अपने परिवार के साथ श्रद्धा और उल्लास से पर्व मना सकें, इसके लिए उन्हें यह विशेष अवकाश दिया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)