IMA हॉल में 230 से ज्यादा मरीजों की जांच हुई:विश्व मधुमेह दिवस पर मुफ्त शिविर में ब्लड शुगर, बीपी और अन्य जांचें की गईं
विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को आईएमए हॉल में मुफ्त मधुमेह शिविर लगाया गया। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के तहत आयोजित शिविर में लोगों को मधुमेह से बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। शिविर में 230 से ज्यादा मरीजों की मुफ्त जांच हुई। इसमें ब्लड शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉयड, एचबीए1सी और लिवर प्रोफाइल की जांच शामिल थी। मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. वीके बिंद्रा, डॉ. शिवेंदु भारद्वाज, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. रोहित गर्ग और नीलिमा ऐरन ने लोगों को मधुमेह से बचाव के तरीके बताए। शिविर के संयोजक डॉ. आरके ऐरन ने खानपान में बदलाव और जीवनशैली सुधारने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीएन त्यागी और डॉ. मितुल जैन ने किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल और सचिव डॉ. विजय सिंह ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता का स्वागत किया। आयोजकों ने शिविर में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों का धन्यवाद किया। अतिथि चिकित्सकों ने मधुमेह होने के कारणों और उससे बचाव के बारे में भी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)