महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत:निचलौल के हनुमानगंज चौराहे पर हादसा; ड्यूटी से घर लौट रहे थे, गोरखपुर में दम तोड़ा

Nov 12, 2026 - 07:58
0
महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत:निचलौल के हनुमानगंज चौराहे पर हादसा; ड्यूटी से घर लौट रहे थे, गोरखपुर में दम तोड़ा
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हनुमानगंज चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में होमगार्ड चंद्र प्रकाश पटेल की मौत हो गई। उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। चंद्र प्रकाश पटेल (45) ग्रामसभा छितौना के रहने वाले थे। वे सिंदुरिया थाना क्षेत्र में तैनात थे और ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। चंद्र प्रकाश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी निचलौल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलने पर परिवार और गांव छितौना में शोक छा गया। ग्रामीण और होमगार्ड विभाग के कर्मचारी उनके घर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दूसरी बाइक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User