बलिया में 43 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले:12 चौकी प्रभारी भी बदले, 5 महिला दरोगाओं का भी तबादला
बलिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पांच महिला उपनिरीक्षकों समेत 43 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें 12 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। तबादला सूची में कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। 12 चौकी प्रभारियों की नई तैनाती उपनिरीक्षक शुभम दूबे को मासूमपुर चौकी से सीयर चौकी प्रभारी बनाया गया है। सूरज कुमार को सुल्तानपुर चौकी से जापलिंगंज चौकी प्रभारी और अजय कुमार को जापलिंगंज से सुल्तानपुर चौकी भेजा गया है। कृष्णानंद विश्वकर्मा को बसंतपुर से जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। ऋषिकेश गुप्ता को जयप्रकाश नगर से संवरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर चौहान को रामगढ़ से गोपालनगर चौकी प्रभारी और नीरज यादव को सीयर से मासूमपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रंजीत कुमार को बसुधरपाह से बेरूआरबारी चौकी प्रभारी, दुर्गेश गोंड को गोपालनगर से रतसड़ चौकी प्रभारी और जयदीप यादव को सिकंदरपुर थाने से बसुधरपाह चौकी प्रभारी बनाया गया है। बांक बहादुर सिंह को रतसड़ से रामगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। कई थानों में भी बदले गए दरोगा सुनील सिंह को बेरूआरबारी चौकी से रसड़ा थाना भेजा गया है। मयंक कुमार को संवरा चौकी से सिकंदरपुर, गणेश पांडेय को फेफना से हल्दी और अरविंद कुमार सिंह को चितबड़ागांव से सहतवार थाने भेजा गया है। वसीमुद्दीन खां को सिकंदरपुर से रेवती और शुभेंद्र सिंह को दुबहड़ से नगरा भेजा गया है। श्रवण कुमार सिंह और संजय कुमार यादव को पकड़ी से हल्दी थाने में तैनाती दी गई है। विनोद कुमार सरोज को कोतवाली से बैरिया, रामशरण यादव को बांसडीहरोड से पकड़ी, संदीप कुमार को बांसडीहरोड से भीमपुरा और मोहम्मद इस्माइल शेख को मनियर से हल्दी भेजा गया है। अच्छेलाल सरोज को मनियर से रेवती और सुधाकर को सहतवार से फेफना थाने भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षकों के भी तबादले महिला उपनिरीक्षक मोनिका को सुखपुरा से सिकंदरपुर और शिल्पी श्रीवास्तव को कोतवाली से रसड़ा भेजा गया है। प्रिया मौर्या को रसड़ा से कोतवाली, दुर्गावती देवी को महिला थाने से सहतवार और मोनी पांडेय को सहतवार से महिला थाने में तैनाती दी गई है। वहीं, सोनाली सिंह को गड़वार से बांसडीह थाने भेजा गया है। अन्य दरोगाओं को भी मिली नई जिम्मेदारी पवन कुमार द्विवेदी और गंगा प्रसाद को हल्दी से मनियर, पवन निगम को हल्दी से पकड़ी भेजा गया है। मोहम्मद वाहिद को भीमपुरा से बांसडीहरोड और राम सकल यादव को सिकंदरपुर से दुबहड़ भेजा गया है। मुन्ना राम को सहतवार से चितबड़ागांव, संजय कुमार यादव को पकड़ी से उभांव, संदीप कुमार को चितबड़ागांव से पकड़ी और सुमित कुमार को उभांव से सिकंदरपुर थाने में नई तैनाती दी गई है। वहीं, प्रदीप कुमार पासवान को बैरिया से कोतवाली, कुलजीत को रेवती से चितबड़ागांव और रामाशंकर यादव को रेवती से गड़वार थाने भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)