मिल्कीपुर में किसान सम्मान समारोह:बलराम तिवारी बोले- जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर करेंगे काम
अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मिल्कीपुर इकाई के तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा की ओर से दीपावली के अवसर पर मिल्कीपुर तहसील परिसर में पत्रकारों और किसान नेताओं का स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों के साथ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में पत्रकारों और किसान नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि पत्रकार और किसान संगठन एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते आए हैं। समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा लोगों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने में दोनों की भूमिका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पत्रकार और किसान नेता आपसी समन्वय के साथ जनहित के मुद्दों पर काम करते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)