सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे बोलेरो की टक्कर से कांस्टेबल घायल:पुलिस लाइन से कूरेभार थाने ड्यूटी पर जा रहे थे, लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर में रविवार सुबह करीब 11:15 बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल उपेंद्र कुमार घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस बोलेरो की तलाश कर रही है। उपेंद्र कुमार (35 वर्ष) पुलिस लाइन सुल्तानपुर में तैनात हैं। वे विभागीय काम से बाइक पर कूरेभार जा रहे थे। कूरेभार थाना क्षेत्र के बाबूगंज पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उपेंद्र कुमार सड़क पर गिर गए। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। सिर में चोट और अन्य गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया। कूरेभार थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाबूगंज बाजार बस्ती वाला इलाका है और यहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)