लखनऊ में दिवाली पर फूलों के दाम छू रहे आसमान:गुलाब के रेट 10 गुना बढ़े , गंदे में पांच गुना बढ़ोतरी, किसान बोले दिवाली पर अच्छा मुनाफा मिल रहा है

Nov 08, 2026 - 13:20
0
लखनऊ में दिवाली पर फूलों के दाम छू रहे आसमान:गुलाब के रेट 10 गुना बढ़े , गंदे में पांच गुना बढ़ोतरी, किसान बोले दिवाली पर अच्छा मुनाफा मिल रहा है
लखनऊ में दीपावली पर फूल-मालाओं की जमकर बिक्री हो रही है। घर-प्रतिष्ठानों को फूलमाला से सजाया जा रहा है। शहर के फूल बाजार में रौनक छाई है। फूल-माला विक्रेता का पूरा परिवार माला बनाने में लगा है। लखनऊ के फूल मार्केट में इस साल गेंदा, गुलाब, कमल , गुलदाऊदी और सेवंती फूलों की बिक्री में जबरदस्त उछाल है। बड़े व्यापारियों से लेकर फुटकर विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में फूल हैं, लेकिन बढ़ती मांग के कारण सबसे ज्यादा भाव गुलाब के चढ़े हैं । शहर के बड़े फूल व्यापारियों ने त्योहार के पहले फूलों का स्टॉक भरना शुरू कर दिया था। गुलाला घाट पर थोक मार्केट सजी है , किसान बाजार में बड़ी संख्या में थोक क्रेता - विक्रेता पहुंचे है। अमीनाबाद, चौक और हजरतगंज जैसे प्रमुख बाजारों में फूलों की गुलाब के दाम में 10 गुना बढ़ोतरी फूल व्यापारी नियाज ने बताया कि छोटी दीवाली और बड़ी दिवाली पर गुलाब के भाव 10 गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार शुरू होने से पहले गुलाब ₹60 किलो बिक रहा था आज वही गुलाब अब मंडी में ₹600 किलो है। बताया कि इस बार लोगों का रुझान पारंपरिक सजावट से हटकर प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल चीजों की ओर बढ़ रहा है। इसी कारण इस साल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों की मांग ज्यादा है। पिछले साल 50% ज्यादा स्टॉक मंगाया है, ताकि ग्राहकों की जरूरत पूरी की जा सके। गेंदा और गुलाब की मांग सबसे ज्यादा दीपावली पर सबसे अधिक मांग गेंदा के फूलों की होती है। इसे शुभ माना जाता है। गेंदा के फूलों का उपयोग विशेष रूप से मंदिरों, घरों के मुख्य द्वारों, और कार्यस्थलों पर सजावट के लिए किया जाता है। इसके अलावा, गुलाब के फूलों का भी क्रेज कम नहीं है। गुलाब की माला, घर के कोनों और पूजा की जगह पर रखने के लिए लोग इन्हें पसंद करते हैं। गेंदा के 5 गुना दाम बढ़े आम दिनों में ये फूल आधे दाम पर बिक रहे थे, लेकिन दीपावली के मौके पर इनकी मांग बढ़ने के कारण इनके दाम कई हो गए हैं। फूलों की बढ़ती मांग के कारण इस साल माला के दाम भी बढ़े हुए हैं। जहां पहले गेंदा के फूल की कीमत 40 से 50 रुपए था वो 200 रुपए प्रति किलो हो गया हैं । गुलदाऊदी 100 से 200 रुपए प्रति किलो हो गया है। ‘योगी सरकार में किसानों का मुनाफा बढ़ा’ एजाज़ ने बताया कि मार्केट महंगी होने से किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। मंडी में किसान सीधे थोक और फुटकर व्यापारियों को अपना माल बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है हम फूल किसानों को बड़ा मुनाफा हो रहा है। इन्होंने बताया कि सरकार के सहयोग से व्यापार का विस्तार हो रहा है पिछले 10 सालों में लगभग 10 गुना व्यापार में बढ़ोतरी हुई है। यह दिवाली हम लोगों के लिए बेहद खास है। हमें बताया कि धनतेरस से मार्केट लगातार खुली हुई है 24 घंटे व्यापार हो रहा है। घर और कार्यस्थलों पर फूलों से सजावट का ट्रेंड शहर में दीपावली पर घरों और कार्यस्थलों की सजावट के लिए फूलों का उपयोग बढ़ गया है। लोग दीयों और लाइटों के साथ गेंदा और गुलाब के फूलों से अपने घरों को सजाते हैं। फूल खरीदने आई गौरी ने बताया कि गेंदा और गुलाब की खुशबू पूरे घर को त्योहार के माहौल में बदल देती है। आफिस में भी फूलों की सजावट का ट्रेंड बढ़ा है। फूलों की सजावट से किसानों को फायदा मिलता है साथ ही नेचुरल वाइब्स आती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User