मिर्जापुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़:सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर पीतल, स्टील और मिट्टी के बर्तनों की हो रही खरीदारी

Nov 06, 2026 - 14:20
0
मिर्जापुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़:सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर पीतल, स्टील और मिट्टी के बर्तनों की हो रही खरीदारी
मिर्जापुर में धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंच रहे हैं। महिलाएं चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और कान के टॉप्स पसंद कर रही हैं। वहीं चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पायल और बिछिया की भी मांग है। ग्राहक अपने बजट के अनुसार हल्के वजन के आभूषणों और चांदी के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते पीतल और स्टील की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ है। लोग पूजा के लिए पीतल के दीपक, थाली, लोटा और घंटी खरीद रहे हैं। इसके अलावा रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कुकर, कड़ाही, डिनर सेट और अन्य स्टील के बर्तनों की खरीदारी भी हो रही है। देखें तस्वीरें… मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आकर्षण पारंपरिक खरीदारी के तहत मिट्टी के दीये, कुल्हड़, हाथी-घोड़े और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे दीये और मिट्टी की कलाकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। दुकानदारों ने सजाई दुकानें, देर शाम तक होगी खरीदारी पर्व को देखते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की मान्यता के चलते लोग परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User