मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में बिजलीकर्मी की हत्या:पिता की तहरीर पर पत्नी, बेटे, ससुर समेत 4 गिरफ्तार

Nov 23, 2026 - 08:14
0
मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में बिजलीकर्मी की हत्या:पिता की तहरीर पर पत्नी, बेटे, ससुर समेत 4 गिरफ्तार
मिर्जापुर देहात कोतवाली देहात क्षेत्र के बीरशाहपुर गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बिजली विभाग के संविदा कर्मी अतुल दुबे की हत्या मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतुल दुबे पर शनिवार की रात उस वक्त हमला किया गया था, जब वह रात्रिकालीन ड्यूटी पर जा रहे थे। मृतक के पिता कृपा शंकर की तहरीर पर नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुत्र आयुष, पति प्रमोद और ससुर उमाशंकर समेत ऊषा देवी को हिरासत में लिया। ड्यूटी पर जा रहे अतुल को उसके पट्टीदारों ने घर से करीब 200 मीटर दूर सरकारी ट्यूबवेल के पास घेर लिया और लाठी-डंडे व रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीरशाहपुर निवासी कृपाशंकर दुबे ने 22 नवंबर को कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अतुल दुबे 21 नवंबर को प्रतिदिन की तरह काम पर जा रहा था। इसी दौरान पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में उसके पट्टीदार ने एकराय होकर सरकारी ट्यूबवेल के पास उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी और कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चारों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक को दो पुत्री है रिंकी 11 वर्ष और सिद्धि महज 14 माह की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User