वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सीतापुर में मौसेरे भाई को छोड़कर घर लौट रहा था, हेलमेट नहीं पहना था

Nov 23, 2026 - 08:30
0
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सीतापुर में मौसेरे भाई को छोड़कर घर लौट रहा था, हेलमेट नहीं पहना था
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने मौसेरे भाई को गांव छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान जोगियाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौसेरे भाई को छोड़कर घर लौट रहा था युवक लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मुनेंद्र कुमार (30) रविवार को अपने मौसेरे भाई दिलीप (24) पुत्र नेतराम को छोड़ने के लिए महोली क्षेत्र के डिघरा (अंदापुर) गांव आए थे। वह अपने मित्र खुशीराम की बाइक लेकर आए थे। महोली क्षेत्र के सदिकापुर सरैया गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि मुनेंद्र उनके भांजे थे। रविवार रात करीब 11 बजे मुनेंद्र मौसेरे भाई को छोड़कर उरदौली-बंभौरा मूड़ाहूसा मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जोगियाखेड़ा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं पहने था युवक राजकुमार के मुताबिक, हादसे के समय मुनेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलने पर महोली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User