ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत:प्रयागराज में बैक करते समय पहिए के नीचे आया, पापा से पैसे लेकर जा रहा था दुकान

Oct 23, 2026 - 21:20
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत:प्रयागराज में बैक करते समय पहिए के नीचे आया, पापा से पैसे लेकर जा रहा था दुकान
प्रयागराज में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे मौत हो गई। ट्रैक्टर मिट्टी गिराने आया था। इसके बाद बैक कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का टायर घर से दुकान जा रहे बच्चे के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में लेकर थाने ले गए। हादसा झूंसी स्थित नैका महीन में प्राथमिक स्कूल के पास का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला थाने झूंसी के नैका महीन का रहने वाले रोडवेज कर्मी उमाकांत वर्मा का बेटा अभिनव (14) घर से दुकान सामान लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिट्टी गिराने आया ट्रैक्टर बैक कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का टायर घर से दुकान जा रहे अभिनव के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया गया है। अभिनव प्राथमिक स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता था। परिजनों ने बताया- अभिनव चार बहनों में एकलौता भाई और घर का सबसे छोटा था। घटना के समय वह पिता से पैसे लेकर दुकान जा रहा था। हादसे के बाद परिजन शव लेकर 3 घंटे तक घर पर लिए बैठे रहे। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस और परिवार वालों के बीच बहस भी हुई। काफी देर समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User