लखनऊ में छाई धुंध, हवा चल रही, AQI 250 पहुंचा:गोमतीनगर, लालबाग ऑरेंज की हवा जोन में; शहर के बाहर कोहरा
लखनऊ में रविवार को हल्की धुंध छाई हुई है। हवा भी चल रही है। शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 250 दर्ज किया गया। हवा में PM2.5 का स्तर सबसे अधिक है। अलीगंज में स्थिति सबसे खराब रही, जहां AQI 314 पहुंच गया। यह रेड जोन में है। धुंध और प्रदूषण का असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा। इकाना स्टेडियम और प्लासियो मॉल तक साफ दिखाई नहीं दे रहे। दूर की इमारतें धुंध में ओझल हैं। शहर के अन्य मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। तालकटोरा में AQI 295 और लालबाग में 244 दर्ज किया गया। दोनों स्टेशन ऑरेंज जोन में रहे। वहीं, अंबेडकर यूनिवर्सिटी में AQI 175, गोमतीनगर में 221 और कुकरैल में 225 दर्ज किया गया। शनिवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ का AQI 218 दर्ज किया गया था। 3 तस्वीरें देखिए… रहीमाबाद में 50 मीटर तक दृश्यता, घना कोहरा ग्रामीण इलाके रहीमाबाद, मलीहाबाद में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। यहां दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई है। सड़क पर आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह धुंध छाई रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 94% और न्यूनतम आर्द्रता 49% रही। हल्की बारिश के आसार लखनऊ में गुलाबी ठंड के बाद अब कड़ाके की सर्दी दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 15 नवंबर के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके कारण 16 नवंबर से लखनऊ के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाएगा और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- वर्तमान में कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हालांकि, इसका उत्तर प्रदेश के मौसम पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी और पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर होने वाली इस बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं सर्द हवा का प्रभाव बढ़ जाएगा। इन्हीं हवाओं के चलते नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत यानी 16 नवंबर से पूरे प्रदेश में पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा और सुबह-शाम की ठंड में खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)