इटावा में शांति समिति बैठक:दीपावली को लेकर अधिकारियों की बैठक, बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इटावा में आगामी दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दीपावली के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। महिलाओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने इटावा, भरथना और जसवंतनगर की गल्ला मंडियों में धान की आवक के चलते लग रहे जाम की समस्या भी उठाई। उन्होंने मंडी समितियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इसके अलावा दीपावली के दिन आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रमुख बाजारों में दमकल की गाड़ियां तैनात करने का सुझाव दिया। बैठक में जिले के प्रमुख अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)