परीक्षा के नाम पर छात्रों को परेशान करने का आरोप:बरेली कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस का एबीवीपी ने घेराव किया, अब 5 नवंबर को होंगी परीक्षाएं

Nov 03, 2026 - 20:11
0
परीक्षा के नाम पर छात्रों को परेशान करने का आरोप:बरेली कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस का एबीवीपी ने घेराव किया, अब 5 नवंबर को होंगी परीक्षाएं
बरेली कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं अब 5 नवंबर को होंगी। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया। ABVP ने आरोप लगाया कि समाजशास्त्र विभाग छात्रों को परीक्षा के नाम पर कई दिनों से परेशान कर रहा है। छात्रों को परीक्षा के लिए कॉलेज बुलाया जाता था, लेकिन परीक्षा नहीं होती थी। मंगलवार को भी कई विद्यार्थियों को बुलाया गया, पर उनकी परीक्षा नहीं कराई गई। इसके विरोध में बरेली कॉलेज इकाई अध्यक्ष सत्यम गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाजशास्त्र विभाग में प्रदर्शन किया। इसके बाद वे प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के सामने छात्रों की समस्या रखी। ABVP कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच बातचीत के बाद तय हुआ कि समाजशास्त्र विभाग के बीए तृतीय सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षाएं 5 नवंबर को होंगी। ABVP ने कहा कि वह छात्रों की पढ़ाई और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से कहा कि ऐसी अव्यवस्था दोबारा न हो। इस दौरान महानगर सहमंत्री कुनाल मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक हर्षित चौधरी, गौरव गंगवार, नवनीत, कार्तिक पांडे और अंश गंगवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User