नोएडा में PNB बैंक की ऑफिस असिस्टेंट समेत 2 गिरफ्तार:पुणे से पकड़ा गया दूसरा आरोपी, ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ निकाले
ग्रेटर नोएडा में PNB के ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ निकाले: बैंक की ऑफिस असिस्टेंट समेत 2 गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया दूसरा आरोपी ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की पाई ब्रांच में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपए निकालने के मामले में CBI ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बैंक की ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और निजी व्यक्ति आशुतोष पाठक शामिल हैं। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर ग्राहकों के खातों से रकम निकाली और हड़प ली। CBI के मुताबिक, शिकायत के आधार पर 29 अक्टूबर 2026 को केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि बैंक में तैनात ऑफिस असिस्टेंट ने एक निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ग्राहकों के खातों से अनधिकृत लेनदेन किए। इस तरह कुल 10.24 करोड़ रुपए निकाले गए। आशुतोष को पुणे से गिरफ्तार किया CBI ने 3 नवंबर को दीपांशी और आशुतोष पाठक को गिरफ्तार किया। आशुतोष को पुणे से पकड़ा गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से CBI ने ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)