मऊ में 87 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन:13 केंद्रों पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले, चयनित लोगों की सूची जारी

Nov 10, 2026 - 16:12
0
मऊ में 87 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन:13 केंद्रों पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले, चयनित लोगों की सूची जारी
मऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के तहत 87 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 13 केंद्रों पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने से चयन नहीं हो सका। चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार, 10 नवंबर को संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालयों, विकास खंड परिसरों और विकास भवन में लगाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियुक्ति के लिए 16 अप्रैल 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। पात्रता और मेरिट के आधार पर 87 केंद्रों के लिए चयन हुआ। हर केंद्र के लिए उपलब्धता के अनुसार दो अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बनाई गई। इनमें एक का चयन हुआ और दूसरे को प्रतीक्षा सूची में रखा गया। रंजीत कुमार ने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार बीपीएल और एपीएल श्रेणी के साथ विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता अभ्यर्थियों को तय वरीयता दी गई। पहले बीपीएल विधवा, बीपीएल तलाकशुदा या परित्यक्ता और बीपीएल की अन्य श्रेणी को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद एपीएल विधवा, एपीएल तलाकशुदा या परित्यक्ता और एपीएल की अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को रखा गया। बीपीएल श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर एपीएल श्रेणी से चयन किया गया। अभ्यर्थी अपने विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर सूची देख सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति आदेश जारी होने के 90 दिनों के भीतर चयनित अभ्यर्थी ने कार्यभार नहीं संभाला या तय समय में योगदान नहीं दिया, तो जिलाधिकारी की मंजूरी से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी का चयन होगा। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User