अमेठी में हत्या समेत 15 मामलों का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ में पकड़ा, स्कॉर्पियो सीज

Nov 10, 2026 - 16:12
0
अमेठी में हत्या समेत 15 मामलों का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ में पकड़ा, स्कॉर्पियो सीज
अमेठी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर करमजीत उर्फ जिल्लू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर स्कॉर्पियो सवार को पकड़ा पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों की तलाश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात स्कॉर्पियो सवार करमजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान करमजीत उर्फ जिल्लू पुत्र सत्य शरण सिंह निवासी गाजनपुर, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, अमेठी के रूप में हुई है। कागजात नहीं दिखाने पर स्कॉर्पियो सीज पुलिस के मुताबिक, करमजीत स्कॉर्पियो के कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन संख्या यूपी 32 एचटी 0370 को सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ जिले में हत्या, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 15 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजयेन्द्र कुमार पटेल, उपनिरीक्षक त्रिपुरारी शरण सिंह, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र यादव और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User