मऊ में छठ को लेकर तीन दिन डायवर्जन:कई रास्तों पर भारी वाहनों की नो एंट्री; वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन
मऊ में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मऊ पुलिस ने तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान जारी किया है। 14, 15 और 16 नवंबर को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग समय में तीन पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है। 14 नवंबर को दोपहर 12 से रात 9 बजे तक डायवर्जन 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक और 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आजमगढ़ मोड़ से आने वाले तीन पहिया, चार पहिया वाहन और बसें गाजीपुर तिराहा व मिर्जाहादीपुरा की ओर भेजी जाएंगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन मुंशीपुरा ओवरब्रिज के बगल से गुजरेंगे। वहीं, रोडवेज से डीसीएसके होते हुए माधव होटल मोड़ के रास्ते वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 15 और 16 नवंबर को इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 4 बजे से छठ पूजा समाप्त होने तक विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मतलूपुर मोड़ से गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर जाने वाले वाहनों को एनएच-24 से भेजा जाएगा। बढ़ुआगोदाम से आजमगढ़, गोरखपुर और बलिया जाने वाले वाहन एनएच-24 बाईपास से मतलूपुर की ओर जाएंगे। बलिया मोड़ से चार पहिया और भारी वाहन डाड़ी चट्टी होते हुए सहरोज की ओर एनएच-24 पर पहुंचेंगे। भीटी और ढेकुलियाघाट की ओर जाने पर रोक डायवर्जन के तहत मुसरदह मोड़ से किसी भी वाहन को भीटी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सेल्फी प्वाइंट और लारी रोड से ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन ढेकुलियाघाट की ओर नहीं जा सकेंगे। बाल निकेतन से तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को भीटी की ओर जाने से रोका जाएगा। इन वाहनों को डीसीएसके मोड़ से माधव होटल होकर निकाला जाएगा। इसके अलावा भीटी चौराहे से बाल निकेतन, मिर्जाहादीपुरा से टीसीआई और टीसीआई मोड़ से बांधा व ढेकुलियाघाट की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इससे छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं होगी और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)