सीतापुर में पेट्रोल से करतब दिखाते समय किशोर झुलसा:मुंह में पेट्रोल भरकर दिखा रहा था करतब, आग लगने से चेहरा जला

Nov 15, 2026 - 23:04
0
सीतापुर में पेट्रोल से करतब दिखाते समय किशोर झुलसा:मुंह में पेट्रोल भरकर दिखा रहा था करतब, आग लगने से चेहरा जला
सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार रात करीब 9:30 बजे पेट्रोल से करतब दिखाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर आग की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में उसका मुंह, चेहरा और बाल झुलस गए, जबकि शर्ट में भी आग लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक किशोर की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, चौधरी टोला निवासी नितिन राजवंशी (16) रविवार रात अपने चार नाबालिग दोस्तों के साथ घर के बाहर मौजूद था। बताया जा रहा है कि सभी ने मिलकर 20 रुपये का पेट्रोल खरीदा था। इसके बाद नितिन ने पेट्रोल मुंह में भरकर कुल्ला करने और करतब दिखाने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से उसकी शर्ट जलने लगी और मुंह के अंदरूनी हिस्से में छाले पड़ गए। उसका चेहरा और बाल भी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद दोस्तों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट घटना की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी विनायक कुमार यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और किशोर के साथियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। सीओ सिटी विनायक कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर पेट्रोल मुंह में डालकर खेल और करतब दिखाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक आग लगने से उसका मुंह और बाल झुलस गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User