बागपत में DCM और बोलेरो पिकअप की टक्कर:दोनों वाहनों में सवार 2 लोगों की मौत; पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी थी DCM

Nov 14, 2026 - 10:24
0
बागपत में DCM और बोलेरो पिकअप की टक्कर:दोनों वाहनों में सवार 2 लोगों की मौत; पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी थी DCM
बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना दोघट क्षेत्र में गांगनौली कट के पास सड़क किनारे खड़ी DCM में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी थी DCM पुलिस के मुताबिक, DCM गांगनौली कट के पास पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। DCM चालक दिनेश राघव (52) पुत्र हाकिम सिंह, हरि नगर एक्सटेंशन, बदरपुर, साउथ दिल्ली के रहने वाले थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही बोलेरो पिकअप DCM से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों की मौत हादसे में DCM चालक दिनेश राघव और बोलेरो पिकअप में सवार यादराम (60) पुत्र झामरमल की मौत हो गई। यादराम राजस्थान के जयपुर स्थित गणेश नगर द्वितीय, मुरलीपुरा के रहने वाले थे। वह बोलेरो चालक विकास के पिता थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शिकायत मिलने पर दर्ज होगा केस थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User