आगरा नगर निगम सदन का अधिवेश कल:अधिवेश में 41 एजेंडों पर होगी चर्चा, हंगामे के आसार
आगरा नगर निगम सदन का अधिवेशन शुक्रवार को होगा। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सदन का एजेंडा जारी कर दिया है। इस बार पार्षदों ने सदन में 148 प्रस्ताव लगाए हैं। इनमें शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल और नामकरण से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। 41 प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं। कई प्रस्ताव ऐसे हैं, जिन पर सदन में हंगामा होने के आसार हैं। सदन की कार्रवाई के दौरान कार्यकारिणी समिति की पिछली बैठकों के निर्णयों के अनुमोदन के साथ-साथ पार्षदों की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। पार्षदों ने नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय खर्च, सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, नाला सफाई और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे उठाए हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों के नामकरण, महापुरुषों एवं शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना करने और पार्कों के विकास निधि से सफाईकर्मियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी प्रस्तावों में शामिल है। नाम बदलने के प्रस्तावों पर रहेगी नजर
सदन में कई स्थानों और मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। इनमें धार्मिक, ऐतिहासिक और महापुरुषों से जुड़े नाम शामिल हैं। प्रमुख प्रस्ताव सदन में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)