फॉर्म-6 में गलतियां रोकने के लिए CSC संचालकों को निर्देश:औरैया में डीएम ने कहा- मोबाइल नंबर और डाक पता सही भरें, दोबारा आवेदन से बचें

Nov 14, 2026 - 09:04
0
फॉर्म-6 में गलतियां रोकने के लिए CSC संचालकों को निर्देश:औरैया में डीएम ने कहा- मोबाइल नंबर और डाक पता सही भरें, दोबारा आवेदन से बचें
औरैया में मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम से कई आवेदन और डुप्लीकेट प्रविष्टियां रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जन सुविधा केंद्र (CSC) संचालकों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने संचालकों को आवेदन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 भरने से पहले यह जरूर जांच लें कि संबंधित व्यक्ति पहले आवेदन तो नहीं कर चुका है। आवेदक का सही और चालू मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। CSC संचालक अपना या काल्पनिक नंबर न डालें। ओटीपी और रेफरेंस नंबर का रखें ध्यान डीएम ने कहा कि आवेदन के दौरान मोबाइल पर आने वाले ओटीपी का इंतजार करें और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन जमा होने के बाद रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखें। इसी नंबर से आवेदन की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है। इससे एक ही व्यक्ति के नाम से दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आवेदक का नाम, माता-पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और निवास का विवरण संबंधित दस्तावेजों के अनुसार भरने के निर्देश दिए। डाक पता और पिन कोड सही भरने पर दिया जोर बृजेश कुमार ने कहा कि आवेदन में डाक पता और पिन कोड की जानकारी भी सही होनी चाहिए, क्योंकि मतदाता पहचान पत्र (EPIC) डाक के माध्यम से भेजा जाता है। आवेदन जमा करने से पहले भरी गई सभी जानकारियां आवेदक को दिखाकर उनकी पुष्टि जरूर कराएं। उन्होंने नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन और नाम हटाने से संबंधित आवेदन भी निर्वाचन नियमों के अनुसार भरने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी और CSC संचालक रहे मौजूद प्रशिक्षण बैठक में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, एसडीएम न्यायिक दिव्या शिकरवार सहित संबंधित अधिकारी और CSC संचालक मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान सावधानी से आवेदन भरने और किसी भी तरह की त्रुटि से बचने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User