नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी का तबादला:प्रीति जायसवाल संभालेंगी जिम्मेदारी,ग्रेटर नोएडा के सौम्य श्रीवास्तव से भी विशेष कार्याधिकारी का प्रभार हटा
नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) वंदना त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, बरेली मंडल में तैनात अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वंदना त्रिपाठी करीब चार साल से नोएडा प्राधिकरण में तैनात थीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह जनगणना प्रभारी के साथ ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल और प्राधिकरण से जुड़े अन्य अहम कामकाज देख रही थीं। उनके कार्यकाल में इन विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले और योजनाओं का कामकाज उनके अधीन रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वहां तैनात सौम्य श्रीवास्तव से विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) का प्रभार हटा लिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद नोएडा प्राधिकरण में नई एसीईओ के रूप में प्रीति जायसवाल जिम्मेदारी संभालेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)