मथुरा में 2 इंस्पेक्टर और 29 दरोगा का ट्रांसफर:जैत थाना प्रभारी लाइन हाजिर, लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Oct 28, 2026 - 10:38
0
मथुरा में 2 इंस्पेक्टर और 29 दरोगा का ट्रांसफर:जैत थाना प्रभारी लाइन हाजिर, लापरवाही पर हुई कार्रवाई
मथुरा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायतों पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जैत थाना प्रभारी सोनू कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। कई फरियादियों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार रात पुलिस विभाग में फेरबदल का आदेश जारी किया गया, जिसमें दो निरीक्षकों और 29 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। नई व्यवस्था के तहत फरह थाना प्रभारी छोटेलाल को जैत थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हाईवे थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात राजकुमार को फरह का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन, थानों और चौकियों में तैनात कई पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा गया है। निरीक्षकों की नई तैनाती चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिली नई जिम्मेदारी अनुज तोमर को चुनाव सेल, शिवकुमार शर्मा को गोवर्धन थाना, पलक सोलंकी को रिफाइनरी थाना और सुनीता को कृष्णापुरी चौकी में तैनाती दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से ऋषभ कुमार, वीरेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र पाल, रणजीत सिंह, मोनालिसा, संदीप सिंह, रोहित कुमार, संजीव कुमार, प्रशांत शर्मा और रेनू शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। विभागीय आदेश में अन्य चौकी प्रभारियों की तैनाती भी बदली गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User