अयोध्या में महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने झाड़ू लगाई,कचरा बीना:दीपोत्सव के पहले चल रहा स्वच्छता नागरिक जागरूकता अभियान

Oct 28, 2026 - 10:38
0
अयोध्या में महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने झाड़ू लगाई,कचरा बीना:दीपोत्सव के पहले चल रहा स्वच्छता नागरिक जागरूकता अभियान
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर अयोध्या नगरनिगम ने व्यापक स्तर पर नगर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता नागरिक जागरूकता अभियान छेड़ रखा है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने आज बुधवार को सुबह अयोध्या सिटी में सड़क पर झाड़ू लगाया और कचरा उठाया।उन्होंने नगर को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया है। महापौर अयोध्या के प्रसिद्ध तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत हैं।अयोध्या सहित आसपास के जिलों और देश भर में उनके मंदिर के करीब 10 लाख शिष्य हैं।इसके बावजूद उनके द्वारा अयोध्या की गलियों में झाड़ू लगाना और कचरा उठाना चर्चा का विषय बना हुआ है। महापौर और नगर आयुक्त ने चौक घंटा घर से गुलाब बाड़ी ऐतिहासिक स्थल तक झाड़ू लगाई, गंदगी को साफ किया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या वासियो से आवाहन किया कि वह सभी लोग 31 अक्तूबर को महा स्वच्छता अभियान में शामिल हो। दीपोत्सव केवल उत्सव नहीं है, यह पूरी दुनिया को अयोध्या के वैभव को दिखाती है। ऐसे में सभी नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वह अपने घर सहित आसपास की जगहों को स्वच्छ रखे। उन्होंने क्षेत्र में गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी भी जताई।भविष्य में ऐसा न दिखने की चेतावनी भी दी। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने कहा कि दीपोत्सव में अयोध्या साफ सुथरा स्वच्छ त्रेता युग जैसी नजर आएगी। इस स्वच्छता अभियान में नगर निगम की टीम के साथ जनता भी जुड़ती नजर आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User