आकाश आनंद बुलंदशहर में करेंगी चुनावी रैली:अनूपशहर और शिकारपुर विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे

Oct 28, 2026 - 10:38
0
आकाश आनंद बुलंदशहर में करेंगी चुनावी रैली:अनूपशहर और शिकारपुर विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। आज दोपहर 12 बजे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बुलंदशहर से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके साथ ही आज से बसपा के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत की जाएगी। बसपा आज बुलंदशहर की अनूपशहर और शिकारपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा भी करेगी बसपा कोर्डिनेटर बुधवार दोपहर 12 बजे बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के खालोर से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। वह दोपहर 12 बजे से जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अनूपशहर विधानसभा से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान को प्रत्याशी घोषित करेंगे। इसके अलावा शिकारपुर से रालोद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश प्रमुख को अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे। भाजपा - रालोद को झटका आकाश आनन्द के दौरे से भाजपा और रालोद को झटका लगा है। अनूपशहर से घोषित होने वाले ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वह वर्तमान में जहाँगीराबाद ब्लॉक से भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख हैं और सांसद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ भोला सिंह के काफी करीबी हैं। इसके अलावा उनकी जाट समुदाय में काफी पकड़ है। इसके अलावा शिकारपुर से घोषित होने वाले मुकेश प्रमुख रालोद को छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। वह शिकारपुर ब्लॉक के प्रमुख रहे हैं। वह भी लम्बे समय से रालोद के साथ जुड़े रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User