भाजपा ओबीसी मोर्चा ने 'सबसे ऊंचे सरदार' अभियान शुरू किया:मिर्जापुर में पटेल प्रतिमा की सफाई की, 31 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

Oct 28, 2026 - 10:55
0
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने 'सबसे ऊंचे सरदार' अभियान शुरू किया:मिर्जापुर में पटेल प्रतिमा की सफाई की, 31 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
मिर्जापुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बुधवार को ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बिनानी चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 28 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश की एकता और अखंडता को मजबूती दी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा योगदान विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान और विचारों को युवा पीढ़ी के साथ आम जनमानस तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में सरदार पटेल को अपेक्षित राजनीतिक सम्मान नहीं मिला। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी विरासत और राष्ट्र निर्माण में योगदान को व्यापक पहचान मिल रही है। सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम प्रदेश मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मिर्जापुर में भी श्रद्धांजलि सभा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं से भागीदारी की अपील ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समाज तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान जिला महामंत्री विद्याशंकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, जिला मंत्री कमलेश मौर्य, नगर अध्यक्ष प्रवि कसेरा, शिवांशु कसेरा, सुभाष जायसवाल, सभासद नीरज गुप्ता, राजन गुप्ता, अंकित यादव और अभिषेक यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User