मथुरा में दो कंटेनरों की भिड़ंत, 4 घायल:यमुना एक्सप्रेसवे पर ब्रेक फेल होने से हुए हादसा
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दो कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और कंडक्टर घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक कंटेनर नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे कंटेनर से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा सोमवार देर शाम माइलस्टोन 75 के पास हुआ। ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर का माइलस्टोन 75 के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर आगे चल रहे दूसरे कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के चालक और कंडक्टर घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त कंटेनर हटवाकर खुलवाया रास्ता बाजना कट चौकी प्रभारी पवन चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को बिना देरी किए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कंटेनरों को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)