युवक की आत्महत्या के सात महीने बाद 6 पर केस:हाथरस में कोर्ट के आदेश पर पत्नी-ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
हाथरस में एक युवक की आत्महत्या के मामले में सात महीने बाद कोर्ट के आदेश पर हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की बहन ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर मारपीट करने, पुलिस से पिटवाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद विवाद होने का आरोप एटा जिले के राजारामपुर पुन्हेरा की रहने वाली ऊषा देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनका भाई अजीत हाथरस के नगला भूरा गांव में रहता था। उसकी शादी एक जुलाई 2025 को अलीगढ़ के निधौना गांव की रहने वाली सत्यवती से हुई थी। ऊषा देवी का आरोप है कि सत्यवती घर का काम नहीं करती थीं और फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती रहती थीं। अजीत के मना करने पर वह झगड़ा करती थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सत्यवती दहेज हत्या के मामले में फंसाने के लिए फांसी लगाने की धमकी देती थीं। रिश्तेदारों के घर रहने चली गई थी पत्नी शिकायत के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद सत्यवती मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के कारब गांव में अपने बड़े बहनोई सियाराम और छोटे बहनोई राकेश के पास रहने चली गईं। अजीत ने फोन कर उन्हें घर आने के लिए कहा तो आरोप है कि सियाराम ने फोन पर गाली दी। ऊषा देवी के अनुसार, अजीत ने परिवार न बिगड़े, इसलिए सत्यवती की मौसी पवित्रा देवी से भी बात की थी। पवित्रा देवी हाथरस में पोपिया कोठी नहर के पास रहती हैं। उन्होंने घर आकर बातचीत करने की बात कही थी। आरोप है कि अजीत के बार-बार बुलाने पर सत्यवती फोन पर गाली देकर कॉल काट देती थीं। अजीत ने अपनी बहन ऊषा देवी को बताया था कि उसे डर है कि पत्नी उसे मरवा देगी। घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप ऊषा देवी का आरोप है कि 12 अप्रैल 2026 को सत्यवती, उनके भाई भीमा, मौसी पवित्रा देवी, मौसा रतन सिंह और बहनोई सियाराम व राकेश अजीत के घर पहुंचे थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच ठीक से बातचीत हुई, लेकिन बाद में सभी ने अजीत के साथ मारपीट की। पुलिस से पिटवाने का भी आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने पुलिस बुलाकर अजीत को गिरफ्तार कराया और पुलिस से उसकी पिटाई कराई। 13 अप्रैल की रात अजीत के पास सियाराम के नंबर से फोन आया। इसके बाद अजीत ने आत्महत्या कर ली। मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार रात हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)