कानपुर में किसान मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत:भाजपा बुंदेलखंड की नई टीम घोषित, नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री अजय चौहान का अभिनंदन
कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। कार्यकारिणी में बालमुकुंद शुक्ला को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। हेमचंद्र राजपूत, महेंद्र सिंह तोमर, रामकान्त राजपूत, अजयुल दीक्षित, सुपेंद्र सिंह, राजन सिंह चौहान, सतीश शुक्ला, हर्ष प्रताप सिंह और अवधेश शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजू निरंजन और प्रतिपाल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। सुरेश यादव, राजीव त्रिपाठी, अभिषेक सिंह और अजय प्रताप सिंह चौहान को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। टीम में शामिल सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अजय प्रताप सिंह चौहान का स्वागत कर उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)