मथुरा में लापता किशोरी का शव कुंड में मिला:पानी के ऊपर तैर रहा था, परिजन 4 दिन से कर रहे थे तलाश

Sep 27, 2026 - 09:21
0
मथुरा में लापता किशोरी का शव कुंड में मिला:पानी के ऊपर तैर रहा था, परिजन 4 दिन से कर रहे थे तलाश
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में 4 दिन से लापता 16 साल की किशोरी का शव रविवार सुबह घर के सामने बने कुंड में मिला। सतोहा गांव में शांतनु बिहारी मंदिर के पास कुंड में शव तैरता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किशोरी गुरुवार शाम से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह घर के सामने ही उसका शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंड में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुंड में शव तैरता देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पहचान होने के बाद पता चला कि शव गांव की किशोरी का है। जिस कुंड में शव मिला, वह किशोरी के घर के सामने ही बना हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और पुलिस के बयान में अलग-अलग बात किशोरी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने गुरुवार को ही पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दे दी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें शनिवार को किशोरी के गायब होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी और किशोरी की तलाश की जा रही थी। हादसा या कोई और वजह, पोस्टमॉर्टम से साफ होगा पुलिस किशोरी की मौत की वजह पता करने में जुटी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कुंड में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है और किशोरी के घर से लेकर कुंड तक की स्थिति की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User