ओबीसी जातियों के प्रतिनिधित्व की समीक्षा हुई:जातिवार आंकड़ों के सही आकलन के निर्देश, लाभों पर हुई चर्चा
हमीरपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने स्थानीय निकायों में ओबीसी जातियों के प्रतिनिधित्व की समीक्षा की। उन्होंने जातिवार आंकड़ों के सही आकलन के निर्देश दिए। यह बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें ओबीसी की 79 जातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आरक्षण के लाभों पर चर्चा हुई। आरक्षण व्यवस्था पर सुझाव लिए गए आयोग यह पता लगाना चाहता है कि आरक्षण का लाभ किन जातियों तक पहुंचा और कौन पीछे रह गया। शिक्षा, आर्थिक स्थिति और कृषि भूमि जैसे पहलुओं का भी अध्ययन होगा। जिला प्रशासन को उपलब्ध जातिवार आंकड़ों का सही उपयोग करने को कहा गया। जनप्रतिनिधियों से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर सुझाव भी लिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)