बेकाबू-ट्रक ने शोरूम के बाहर खड़ी नई गाड़ियों को रौंदा:हमीरपुर में 30 से 32 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

Nov 07, 2026 - 15:24
0
बेकाबू-ट्रक ने शोरूम के बाहर खड़ी नई गाड़ियों को रौंदा:हमीरपुर में 30 से 32 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
हमीरपुर में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर यमुना पुल के पास शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। ट्रक पहले सड़क हादसों की जानकारी देने वाले बोर्ड से टकराया, इसके बाद पंडित मोटर्स शोरूम के बाहर खड़ी नई गाड़ियों को रौंदता चला गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई नई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नुकसान का अनुमान 30 से 32 लाख रुपये लगाया गया है। अनियंत्रित होकर ट्रक गाड़ियों को कुचलता हुआ निकला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था। चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पंडित मोटर्स के मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ियों में कुछ की कीमत करीब 2.20 लाख रुपए और कुछ की करीब डेढ़ लाख रुपए थी। इन गाड़ियों को ग्राहकों ने पहले से बुक कराया था। डिलीवरी की तैयारी के लिए इन्हें शोरूम के बाहर खड़ा किया गया था। हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया ट्रक चालक परशुराम सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। वहीं, चालक ने पुलिस को बताया कि उसे झपकी आ गई थी, जिससे ट्रक पर से नियंत्रण छूट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User