डीएम ने परिवार संग गौशाला में गायों की पूजा की:दीपावली पर पक्के बाग में गुड़ और चारा खिलाया, व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Nov 07, 2026 - 19:11
0
डीएम ने परिवार संग गौशाला में गायों की पूजा की:दीपावली पर पक्के बाग में गुड़ और चारा खिलाया, व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
दीपावली पर जिलाधिकारी कविता मीना ने परिवार के साथ हापुड़ के पक्के बाग स्थित गौशाला में गायों की पूजा की। उन्होंने गायों को गुड़, हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। कविता मीना ने गायों को तिलक लगाया और माला पहनाकर पूजा की। इसके बाद उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, गायों के रख-रखाव और वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को गोवंश के लिए पर्याप्त पौष्टिक चारा, साफ पीने का पानी और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही, गायों की देखभाल में लापरवाही न बरतने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ-सेवा और संरक्षण सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर गौ-पूजा करना सांस्कृतिक परंपरा और सेवा भाव को दिखाता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ बेजुबान पशुओं तक भी पहुंचनी चाहिए। उनके मुताबिक, गौ-सेवा से आत्मिक संतुष्टि मिलती है और समाज में दया, करुणा व सेवा की भावना मजबूत होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User