मुहम्मदाबाद गोहना घाटों पर छठ पर्व:अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
मऊ के करहां में लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार शाम मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अस्ताचलगामी सूर्य की लालिमा के बीच व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं। उन्होंने जल में खड़े होकर विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। छठ गीतों और जयकारों से घाटों का वातावरण भक्तिमय रहा। देवलास, तमसा नदी के रामघाट और गुरादरी धाम स्थित पाताल गंगा सरोवर के साथ भदीड़, शमशाबाद, सद्धोपुर, मालव, राजापुर और तिलसवा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पूरी रात निर्जला उपवास रखेंगी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)