कासगंज में दीपावली पर पुलिस का विशेष अभियान:पटाखों की दुकानों, गोदामों और अवैध आतिशबाजी की होगी जांच; स्निफर डॉग और अग्निशमन विभाग भी अलर्ट
कासगंज पुलिस ने दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने की तैयारी की है। इसके लिए जिले में 5 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें पटाखों की दुकानों, भंडारण केंद्रों और अवैध आतिशबाजी पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि थाना स्तर पर पटाखों की दुकानों और भंडारण केंद्रों की सूची बनेगी, जिनकी जांच होगी। दुकानों के लिए तय जगह, दूरी, सुरक्षा नियम और आग बुझाने के इंतजाम देखे जाएंगे। टीम में क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा पुलिस उन लोगों पर भी नजर रखेगी, जिन पर पिछले 10 सालों में अवैध आतिशबाजी के मामले दर्ज हुए हैं। संवेदनशील जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा और स्निफर डॉग की मदद से भी जांच होगी। पुलिस मित्र, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और ग्राम चौकीदारों को सक्रिय किया गया है। वे शराब, पटाखों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देंगे। त्योहार के दौरान शांति भंग करने की आशंका वाले लोगों पर भी नजर रहेगी। अग्निशमन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है, ताकि आग लगने जैसी किसी भी इमरजेंसी में तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस का मकसद दीपावली पर अप्रिय घटना रोकना और लोगों की सुरक्षा पक्की करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)